Monday, March 22, 2010

"Technikon'10- संपन्न हुआ"

जैसा की पिछली पोस्ट में बता चुका  हूँ इस कार्यक्रम की शुरुआत बहुत ही मनमोहक एवं जोश और उमंग से परिपूर्ण वातावरण में हुआ और  अब ये बता दूँ कि इस मनमोहक शुरुआत की  जबरदस्त समाप्ति भी हुई.पहली बार चार दिन तक चलने वाले और इतना सारे इवेंट्स को समेटे इस अनूठे  कार्यक्रम का एक हिस्सा बनकर काफी ख़ुशी  हुई. सारे इवेंट्स के बारे में बता पाना और इससे जुड़ी सभी  यादों और अनुभवों को आप सबतक पहुंचा पाना थोड़ा मुश्किल  काम है. फिर भी समयानुसार कुछ बातें आप तक पहुचाने का प्रयास  करूँगा. आज इस Tech Fest कि कुछ फोटोग्राफ्स पोस्ट कर रहा हूँ. आप खुद ही देखिये और समझीये..........




technikon'10 के चार इवेंट में मैंने भी भाग लिया जिसमे से दो का विनर एक का रनर अप और एक में केवल अनुभव लेकर ही संतुष्ट  हो लिया.

(सभी फोटोग्राफ्स मेरे रूम पार्टनर राकेश मीणा के सौजन्य से)
धन्यवाद"

Monday, March 15, 2010

"Technikon'10-पहला दिन"

 कहते हैं "पूत के पाँव पालने में ही नजर आते हैं"जो कि technikon'10 के पहले ही दिन नजर आया. कल सुबह जब सूरज की किरणे धीरे-धीरे अपनी छटा बिखेर रही थीं tech fest की तैयारियां समापन की ओर और इसके शुरुआत का जोश और उमंग अपनी किरणे बिखेरने को आतुर हो रहा था.Tech fest की शुरुआत मुख्य अतिथि शहर के सांसद श्रीप्रकाश जायसवाल(कोयला एवं राज्य मंत्री भारत सरकार) के दीप प्रज्वलन के साथ हुई. हालाँकि समयाभाव के कारण वे इस fest में ज्यादा  देर तक शामिल नही रहे लेकिन अपने संक्षिप्त संबोधन सन्देश में प्रतिभागियों और कॉलेज के उज्जवल भविष्य के लिये ढेर सारी शुभकामनाएं दे गये.
                                               सुबह tech quize,paper presentation और debate ने कार्यक्रम में जो रंग भरा उसे शाम में होने वाले मेलोड़ीका और फिर स्वर संगम ने आनंद और उमंग के चरम तक पहुंचा दिया. Quize में समसामयिक और तकनिकी Questions का अच्छा समन्वय नजर आया वहीँ दूसरी तरफ paper presentation के दौरान भविष्य में आने वाली नई तकनीकियों के बारे में जानकर ऐसा लगा जैसे किसी कल्पना लोक में पहुँच गये हों. इसके अलावा debate,programeniya,panorma,ad-mad,blind art,aalikhya,speedster और brain storming जैसे इवेंट्स ने पुरे दिन अच्छा खासा हुजूम मचाये रखा लेकिन शाम में होने वाले मेलोड़ीका और स्वर संगम का नजारा तो कुछ और ही था. इसमे शामिल  प्रतिभागियों  ने उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया और अपने गानों पर झूम उठने को मजबूर कर दिया. सच कहूँ तो लगभग ११:४५ तक चले पहले दिन के इवेंट्स अपनी सार्थकता साबित करते हुए Technikon'१० को एक जबरदस्त और आकर्षक शुरुआत  दे गये. आने वाले दिनों में क्या कुछ होता है इसकी जानकारी कार्यक्रम के समापन के बाद.
धन्यवाद"
(फोटोग्राफ्स अभी पोस्ट नही कर पा रहा हूँ,सभी फोटोग्राफ्स अगली पोस्ट में एक साथ  प्रकाशित करूँगा)

Sunday, March 7, 2010

Ignite your Ambitions through "Technikon'10"

पिछली पोस्ट के बाद ढेर सारी बातें दिमाग में आईं जिनको अपने तरीके से आप तक  पहुँचाने  का मन बनाया जिनमे सचिन तेंदुलकर के दोहरे शतक के साथ-साथ हाँकी का चढ़ता और उतरता खुमार और होली की बधाइयों के साथ उससे जुड़ी ढेर सारी बातें और रंग बिरंगे अनुभव शामिल हैं. लेकिन अफ़सोस की उन सबको शब्दों में परिवर्तित कर आप सब तक नही पंहुचा सका.
लेकिन आज आप तक एक बहुत ही महत्वपूर्ण और उम्दा विचार के साथ उपस्थित हूँ और वो है Technikon'10 का आयोजन. ये क्या है यह बात सीधे Technikon team से ही जान लेते हैं...........
"Technikon'10"

TechniKon, the annual Techno-Cultural fest organized by the association of Department of Computer Science & Engg, Information Technology and Computer Application with collaboration of CYBERSRISHTI (Society of Computer Science & Engg Department) in association with GENEKIT(society of electrical & electronic engg departmaent), at KIT Kanpur.
The festival includes a potpourri of activities to exalt and test the technical, cultural and organizational temperament of students. The event aims to bring together aficionados in the field of the software and give the participant an opportunity to think through the potentials of new technologies We, as Team TechniKon 2010, thank you all for your support and hope for your active participation in the Festival, which will keep our spirits alive and the festive mood high. We extend our gratitude to KIT Kanpur and to our sponsors without whom, TechniKon 2010 would be impossible. - Team TechniKon 2010.
14th-17th march तक आयोजित होने वाले Technikon'10 में विभिन्न प्रकार के technical और cultural event के साथ-साथ लगभग १० workshop को भी सम्मिलित किया गया है. ज्यादा जानकारी के लिये नीचे दिए गये लिंक पर क्लिक करें..............
http://technikon.kit.ac.in/
एक मीडिया सदस्य होने के बदौलत Technikon'10 की पूरी जानकारी सही समय पर आपतक पहुँचाने  का भरपूर प्रयास करूँगा. सफल आयोजन के लिये आपका आशीर्वाद अपेक्षित है और जो लोग इसमें शामिल हो सकते हैं उनके लिये यह अनुराध है कि इस आयोजन  में शामिल होकर इसमे होने वाले कार्यक्रमों का लुत्फ़ उठायें और  आयोजन को सफल बनायें. 
(उपरोक्त वेबसाईट तक आप ब्लॉग के कुछ महत्वपूर्ण लिंकों  की सूची में जाकर Technikon'10 पर एक बार क्लिक कर भी पहुँच  सकते हैं और इसमे होने वाले कार्यक्रमों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी ले सकते हैं )
"धन्यवाद"

Wednesday, February 17, 2010

लोग आते गये और कारवाँ बनता गया

वेलेंटाइन डे ढेर सारी हलचल लिये इस बार फिर एक नए रंग में उपस्थित हुआ. हर बार की तरह इस बार भी पक्ष और विपक्ष के ढेर सारी बहसों का साझीदार रहा. इस बार कुछ नया करने का मन बना पक्ष-विपक्ष सबकी एक साथ बैठकर सुनने की योजना बना डाली. योजना तो सही थी लेकिनं इसके लिये बोलने वालों के साथ-साथ सुनने और उचित निष्कर्स निकलने वालों की भी जरुरत थी.
 कुछ नया करने से पहले मैंने अनुमति लेना श्रेयष्कर समझा जो कि मुझे आसानी से मिल गई. मुझे कुछ नया करता देख एक Class mate भी साथ हो लिया. सूचना  लिखी गई और आवश्यक स्थानों पर लगा दिया गया. मन में ढेर सारी बातें चल रही थी कि क्या होगा?,क्या बोलना होगा?,कैसे क्या करना होगा?. इसी उधेड़ बुन में पूर्व नियोजित समय भी आ गया.जब मै सुनिश्चित स्थान पे पहुंचा तो वंहा  किसी को न देख थोड़ा असमंजस में पड़ गया. थोड़ी देर के लिये तो नाराजगी भी हुई कि रूम में बड़ी-बड़ी बातें करने वाले यहाँ आकर क्यों नही बोल रहे. वैसे  मेरी नाराजगी बे वजह थी धीरे-धीरे रेलगाड़ी के डिब्बो की तरह जो कि आम भारतीय सोच है  एक लम्बी कतार खड़ी हो गई.समय से कार्यक्रम की शुरुआत हुई. विचारों का एक प्रवाह उमड पड़ा.लगभग डेढ़ घंटे चली इस वाद विवाद प्रतियोगिता को मैंने इन वाक्यों में समेटने का प्रयास किया है...........                                                                              
१)  इस दिवस का नामकरण किसी प्रेमी के नाम से नही बल्कि यूनान के किसी संत के नाम पे रखा गया जिन्होंने राजाज्ञा के विरुद्ध किसी प्रेमी युगल कि शादी करा दी.
२)  प्रेम विवाह कि प्रथा हमारे देश में गन्धर्व विवाह के नाम से प्राचीन कल से चली आ रही है.
३)  वर्तमान समय में हमारे समाज में फैली रुढ़िवादियों के पीछे हमारी प्राचीन संस्कृति नही बल्कि सल्तनत और मुगलकालीन व्यवस्थाएं जिम्मेदार हैं.
४)  समाज से किसी बुराई को दूर करने के लिये विचार क्रांति की आवश्यकता है न कि विरोध प्रदर्शन और रैलियों कि
५)  अपनी सीमओं और मान्यतावो को ध्यान में रखकर आप सबकुछ करने को स्वतंत्र हैं.
६)  हमारे निरंतर उन्नति  की तरफ  बढ़ते कदम पतंग की तरह हैं जिसे आगे बढ़ने के लिये अनुशासन रूपी धागे की आवश्यकता है.
७)  समाज को सभ्यता और संस्कृति का पाठ पढ़ाने वाले लोग इसकी शुरुआत अपने घर से करें.
८)  वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक समाज में इमोसन और प्रोफेसन के बीच उचित समन्वय ही हमारा सोसल मैनेजमेंट होगा.
९)  प्यार में पागलपन के लिये कोई स्थान नही है.
१०)  प्यार और मित्रता करने में जल्दबाजी नही करें और यदि करें तो अंत तक निभाएं.

अंततः वाद विवाद की समाप्ति मैंने इन शब्दों के साथ किया कि "करो चाहो जो लेकिन इस बात का ख्याल रख कि हमारी प्रगति के साथ कोई समझौता न हो"

 अंततः यह समस्त घटना क्रम इस पंक्ति को चरितार्थ कर गया कि
"मै अकेले ही चला था जानिबे मंजिल मगर 
               लोग आते गये और कारवां बनता गया"


             













(सभी फोटोग्राफ्स मेरे रूम पार्टनर राकेश मीणा  के सौजन्य से) 


                                                    

Thursday, February 4, 2010

"तेरी जय हो, विजय हो"

देर से ही सही समस्त भारत वासियों को गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं.सफ़र के साथ कदमताल करते हुवे आज हम अपना ६१ वाँ गणतंत्र दिवस भी मना चुके. बीते ६१ वर्ष संघर्षों,परेशानियों के साथ-साथ उपलब्धियों के वर्ष भी रहे और हमारे दिलो दिमाग में ढेर सारी उम्मीदों का सृजन कर गये जिन्हें साकार करने के लिये हम निरंतर आगे बढ़ते जा रहे हैं.....

                                             हर बार की तरह इस बार भी गणतंत्र  दिवस को कुछ काम करने के उद्देश्य से लेखनी ने दौड़ लगाई, लेकिन इस बार न जाने क्यों इसने कुछ दुस्साहसी  काम कर डाला. मै तो हर बार इससे अपनी ही कहलवाता रहा लेकिन इस बार इसने मेरी एक न सुनी और पडोसी पाकिस्तान के लिये कुछ ऐसी बात कह डाली.......................
नापाक इरादे रखते हो और    पाक   कहे   तुम   जाते हो
विचलित रहा है पथ खुद का और हमको भ्रमित बनाते हो
कहता यदि मै आतंकी तो उल्टी   ऊँगली    दिखलाते   हो
क्या समझा है तुमने हमको जो नित-नित हमको भरमाते हो
हम सहते हैं,चुप रहते हैं, ना कहते हैं आखिर कबतक ??????????

                    तुम यदि हद को पार किये विकल्प कहो तब क्या होंगे
                    सोचो तब  तेरा क्या होगा जब हम भी अपने पर होंगे
                    पाकी साकी को छोडो तुम है वक्त अभी भी जग जाओ
                     कर्म करो न कुछ ऐसा जो खुद ही खुद पे तुम शर्माओ

इतना ही नही इसने  तो कुछ ऐसा भी कह डाला.................................
.
वह दिवस जिसके लिये देनी पड़ी कुर्बानियां
वह दिवस जिसके लिये झेलनी पड़ी विरानियाँ
वह दिवस जिसके लिये किसी ने सपने संजोये रात-दिन
वह दिवस जहा से शुरू हुआ अपना सुदिन
                              गुजर गया एक वर्ष आ गया है फिर वह दिवस
                                                    आज हम एकत्रित हैं जिस दिवस पर

भाषणबाजियों के लिये यही दिवस
कसमे   खाने  को    यही    दिवस
हुई है     छुट्टी     मिली   है मुक्ति
आराम फरमाने को है  यहीं दिवस
                                      पर सोचें थोड़ा उनके लिये भी....................
        सपने     के     लिये     जिनने     अपनों   को छोड़ दिया
        उजड़ा सुहाग सुनी हुई गोदें फिर भी आंसू को रोक लिया
        भ्रस्टाचारी    है   समाज    और   स्वेच्छाचारी   नेता  हैं
       षड्यंत्रकारी है पडोसी   अपना   अक्सर   घाव  जो देता है
घर बैठे हम सोचा करते, T.V पर देख रो लेते हैं
कट जाए चाहे जैसे जीवन थोड़े में खुश हो लेते हैं
                               वक्त है कम दो शब्द कहूँ जो हैं फौलादी
                                      आतंकवाद,अशिक्षा,बढती आबादी
                             रोक सकें तो रोकें नही तो निश्चित बर्बादी

आज चलते-चलते भारत के साथ-साथ समस्त भारत वाशियों के लिये यही कहना चाहूँगा कि "तेरी जय हो,विजय हो"

Monday, January 18, 2010

"माँ के आँचल में सिमटने जा रहा हूँ"

परीक्षाएँ ख़त्म हुईं और छुट्टियाँ  होने को हैं,यानि घर जाने का समय आ गया है,जिसका इंतजार हम छात्रावासी बेसब्री से किया करते हैं. सोचा चलते-चलते एक पोस्ट करता चलूं;आप जबतक इसे पढेंगे और कमेन्ट देंगे तबतक छुट्टियाँ बिताकर पुनः  आपलोगों के समक्ष उपस्थित हो जाऊंगा.
घर का नाम लेते ही सबसे पहले  माँ की याद आती है और फिर उनसे जुड़ी ढेर सारी बातें.बीते दिनों की ढेर सारी बातें जो उन्हें बतानी होती है और फिर ढेर सारी वो बातें जो उनसे पूछनी होती है????????????????
घर जाने से पहले की कुछ ऐसी ही भावनावों को मैंने पंक्तिबद्ध किया है जो कुछ ऐसे बन पड़ी हैं...........................


                                              
                                       "छुट्टियों का आनंद लेने के लिये
                                         शहर से कुछ दूर होने जा रहा हूँ
                                           आज माँ के लिये फिर से है दिल में प्यार उमड़ा
                                              उनकी आँचल में सिमटने जा रहा हूँ"

                                        
                                          

        रामायण,भागवत,गीता वाले घर में माँ न हमको पाला है
        सीधे सपाट जीवन दर्शन में उनने हमको ढाला है
        अब जब छल करती है दुनिया आँखे मेरी भर जाती हैं
        बातें जब काँटों सी चुभती माँ बरबस याद हो आती हैं
        जख्म दिया है किसी बात ने वो जख्म धुलाने जा रहा हूँ
आज माँ के लिये फिर से दिल में प्यार उमड़ा,उनकी आँचल में सिमटने जा रहा हूँ"

   याद आ रहे हैं वो दिन जब थक कर  स्कूल से आते थे
   रास्ते में आँखे बिछाए माँ के गोद में आ पड़ जाते थे
   रास्ते की दूरी,पेन्सिल की चोरी,मास्टर की डांट सुनाते थे
   माँ कहती कोई बात नही और सबकुछ भूल हम जाते थे
   यादें  हो रही हैं धूमिल उन्हें  प्रशस्त  करने जा रहा हूँ
आज माँ के लिये फिर से दिल में प्यार उमड़ा,उनकी आँचल में सिमटने जा रहा हूँ"


   रामू काका की निश्छल बातें,बरगद का भूत सताती रातें
    नौटंकी करते चाचाजी,वो चुन्नू भैया हँसते गाते
    बच्चों की अपनी वो टोली,खेला करते थे जिनके संग होली
    वो सामने वाले बाबाजी,छिपाया करते थे जिनकी हम झोली
    फोन पे सबने याद किया है,उनकी सुनने जा रहा हूँ
माँ के लिये फिर से दिल में प्यार उमड़ा,उनकी आँचल में सिमटने जा रहा हूँ



    माँ के गुस्सा होने पे हम भाई-बहन पिट जाते थे
    माँ से दूरी कर लेते थे,फिर उनके पास न जाते थे
    जब उनकी ममता जगती थी,खुद ही पास वो आती थीं
    तब वो खुद रो रोकर हमको कुछ और रुलाती थीं
    कल मुझे रुलाकर हंसा है कोई,ये बात बताने जा रहा हूँ
माँ के लिये फिर से दिल में प्यार उमड़ा,उनकी आँचल में सिमटने जा रहा हूँ



       "जिन लोगों ने है प्यार दिया,उनने है  कुछ उम्मीद किया
         उम्मीदें उनकी बनी हुई  हैं विश्वास  दिलाने  जा  रहा हूँ
छुट्टियों का आनंद लेने के लिये,ब्लॉग जगत से कुछ दूर होने जा रहा हूँ
आज माँ के लिये फिर से दिल में प्यार,उनकी आँचल में सिमटने जा रहा हूँ"



(आज के लिये बस इतना ही,अगली पोस्ट घर से लौट कर आने पर..............................)
"धन्यवाद"




Wednesday, January 13, 2010

"नूतन वर्ष मंगलमय हो"

आज सबसे  पहले तो "सब नू लोहड़ी दी लख लख बधाइयाँ". सेमेस्टर exam के वजह से नव वर्ष कि बधाइयाँ  नही दे सका हूँ, जिसके लिये आज उपस्थित हूँ.
       "देर    से  दुरुस्त   देने के लिये , सुस्त   को कुछ चुस्त देने के लिये,
      नव ऊर्जा का संचार करने के लिये,मै आ गया नव वर्ष कि बधाई लिये"

                                    "अलविदा २००९,स्वागत २०१०" 
                                                                                           "नूतन वर्ष मंगलमय हो"
                     http://nousha.files.wordpress.com/2006/12/new-year.JPG                                               
                                                    "नूतन वर्ष मंगलमय हो"
फोन कॉल,मेल,मैसेज आदि कुछ ऐसे माध्यम हैं जिनके द्वारा नव वर्ष कि बधाइयाँ लगभग सबतक पहुँच चुकी हैं लेकिन ब्लॉग के माध्यम से Think more.............
                  "अब तक बधाइयों का सिलसिला थोड़ा  गर्म था
                  कविता अबतक शांत थी और कवि अभी तक मौन था
                  अब जब सबकुछ शांत है बधाइयाँ प्रेषित कर  रहा हूँ
                  न प्रत्यक्ष तो शब्द से ही खुशियों कि झोली भर रहा हूँ.

"आगत का स्वागत करें जोश से, गत को रखकर जेहन में
इस उदिशा संग संकल्प करें और, ऊर्जा भर लें तन मन में
आने वाला कल अपना है,जो कल तक का अपना सपना है
अवरोध  हटाने को सारे, आल इज वेल अब हमको जपना है"

ब्लॉग के माध्यम से शुभकामनायें  देने की ये शुरुआत है और उम्मीद करता  हूँ कि ये कुछ ऐसे ही जारी भी रहेगी लेकिन इस शुभकामना पोस्ट में आने वाले वर्षों के लिये भी शुभकामनाएँ इन शब्दों में.............

                                      "मै पवन हूँ ,हूँ हवा का एक झोंका,
                                       कबतलक मै साथ में चलता रहूँगा,
                                       हर वर्ष की बधाइयाँ इस वर्ष ले लें,
                                      जबतक है जीवन दुआ मै करता रहूँगा.

अपने से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े लोगों के साथ-साथ  सम्पूर्ण विश्व के सुख-शांति और समृद्धि के लिये बहुत सारी शुभकामनाएँ...................................
http://www.mamarocks.com/NewYearAnimals.jpg