Sunday, February 27, 2011

अविस्मरणीय रहा-Techno Cultural Fest-2011

 ढेर सारे तकनीकि और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को समेटे तीन दिवसीय  Techno Cultural Fest-2011 का कल समापन हो गया और साथ ही दे गया ढेर सारा अनुभव और कुछ ऐसी यादें जो की जीवन पर्यंत बनी रहेंगी. कार्यक्रम शुरू होने के पहले मैंने प्रतिदिन के कार्यक्रम की रिपोर्टिंग और उससे जुड़े Images और  Videos प्रतिदिन ब्लॉग पे पोस्ट करने का मन बनाया था,पर कार्यक्रम के दौरान की व्यस्तता की वजह से ऐसा संभव न हो सका.




पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार २४-०२-२०११ को इसका शुभारम्भ किया गया. पहले दिन के कार्यक्रम का समापन जर्मनी से आये बैंड फिरे on Dwsan के धमाकेदार प्रस्तुति के साथ हुआ. इवेंट का दूसरा दिन सबसे खास रहा. जैसा की पूर्वविदित था कि शाम को कुमार विश्वास की उपस्थिति आकर्षण का केंद्र बिंदु होगा,सुबह से ही सारी व्यव्स्थावों को दुरुस्त किया जाने लगा. जैसे-जैसे शाम ढलने को हुई विभिन्न कॉलेजों से आये दर्शक और प्रतिभागी मुख्य मंच के सामने एकत्रित होने लगे. कार्यक्रम की शुरुआत इलाहबाद यूनिवर्सिटी के छात्र रंजित यादव के काव्य पाठ से हुई. कालेज आकर एक छोटे साक्षात्कार के बाद अपनी कविताओं की वजह से युवा दिलों पर राज करने वाले डा. कुमार विश्वास स्टेज पर उपस्थित हुए. इससे पहले मेरे एक प्रश्न कि- आप लगभग कब तक बोलना पसंद करेंगे? के जवाब में उन्होंने ऐसा कहा कि " जबतक audience चाहेगी" और कुछ ऐसा हुआ भी. लगभग दो घंटे से भी ज्यादा देर तक चले इस स्टेज शो में उन्होंने ऐसा समां बांधा कि तालियों की गूंज से पूरा कैम्पस गूंज उठा. यहाँ उपस्थित लोगों  का जोश देखते ही बन रहा था.   उनके जाने के बाद कालेज स्तर पर चुने गए कवियों ने भी उपस्थित लोगों को अपनी कविताओं के माध्यम से  बांधे रखा. कार्यक्रम की समाप्ति के बाद इसके  सफलता को लेकर बधाइयाँ मुझे  देर रात तक मिलती रहीं और हाल ही में इवेंट के प्रोमोशन के दौरान हुए मेरे एक्सीडेंट का दर्द धीरे-धीरे जाता रहा.
ग्रुप डांस और लेजर लाईट शो तीसरे दिन के कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे. संगीत की उठती गिरती धुनों पर लेजर किरणों के विभिन्न रंग बड़ा ही मनमोहक दृश्य प्रस्तुत कर रहे थे. मेलोडिका की कुछ व्यक्तिगत प्रस्तुतियों ने भी तीसरे दिन यहाँ उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया. इससे पहले कि डी.जे. नाईट के साथ पूरे कार्यक्रम के समाप्ति की घोषणा हो, उपस्थित गणमान्य लोगों ने मंच से अपने विचार रखे और यहाँ हुए विभिन्न तकनीकि और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और कई अन्य आकर्षक उपहारों द्वारा सम्मानित किया. इस कार्यक्रम की धूम अभी कुछ दिनों तक कालेज परिसर में तो चलती ही रहेगी लेकिन एक बात तो निःसंदेह कहना चाहूँगा की इससे जुड़े अनुभव और यादें जीवन पर्यंत तक मन मस्तिष्क में बनी रहेंगी. 
अपने काव्य पाठों के द्वारा वर्तमान हिंदी कविता के मसीहा बन चुके डा.कुमार विश्वास से मिलकर और बात कर बहुत अच्छा लगा. दूसरे दिन के कार्यक्रम में  विशेष रूप से  निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में बुलाये गए जाने माने बाल कथा और वैज्ञानिक विषयों के लेखक जाकिर अली रजनीश जी से मुलाकात भी बहुत ही यादगार रही. उनसे और कुमार विश्वास जी से बातचीत  के कुछ अंश अगली पोस्ट के रूप में प्रकाशित करूँगा. आज के लिए बस इतना ही ....


धन्यवाद"

Tuesday, February 15, 2011

"अपनी आकांक्षाओं को दें नया आयाम Technikon'11 और Insignia'11 के साथ"


आखिरकार समय आ ही गया Techno Cultural Fest 2011 का. और फिर एक साथ हो रहे Technikon'11 और  Insignia'11 हर्षोल्लास, मनोरंजन और जानकारी की अपार सम्भावनाये लिए दस्तक दे रहे हैं. कॉलेज में चारो तरफ तैयारी का माहौल है. कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार की जा रही है, उन्हें ज्यादा से ज्यादा ज्ञानवर्धक और रोमांचक बनाये जाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है. तो आइये अब इसके कुछ मह्त्वपूर्ण पहलूओं पर भी नजर दौडते हैं..........
२४ से २६ फरवरी तक होने वाले इस Techno Cultural Fest में ज्ञान- विज्ञान और मनोरंजन के जो अवसर इस वर्ष मिलने जा रहे हैं,वो पिछ्ले वर्ष के तुलना में कई गुना ज्यादा हैं. War of band, डा.कुमार विश्वास का Live Performance, जर्मनी से आ रहे बैंड का धमाकेदार प्रदर्शन  और Laser Light Show कुछ ऐसे कार्यक्रम हैं जो की  एक तरफ कार्यक्रमों को ज्यादा से ज्यादा लोकप्रिय बनाने को आतूर हैं तो दूसरी तरफ विभिन्न प्रकार के वर्कशॉप तकनीकि ज्ञान बढाने को कमर कस रहे हैं. पिछले वर्ष आयोजन में जो कुछ कमीयाँ रह गई थी उन्हें दूर करने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है. कार्यक्रमों से जुड़ी विस्तृत  सूचना आप ब्लॉग पे कुछ मह्त्वपूर्ण  लिंक के के लिस्ट में लगे Technikon'11 और Insignia'11 पर क्लिक कर ले सकते हैं. वैसे लिंक्स यहाँ इस पोस्ट में भी दे रहा हूँ....
इस Techno Cultural Fest से जुड़ी कुछ महत्वपुर्ण जानकारियां ब्लॉग के माध्यम से देते रहने का प्रयास करूँगा. आयोजन समीति के एक सदस्य के रूप में यही कहना चाहूँगा की इसके सफल आयोजन में आप सुधि पाठकों का प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग एवं आशीर्वाद अपेक्षित है.
धन्यवाद"



Sunday, January 30, 2011

ये भ्रष्टतंत्र खटकता है


पिछले दिनों के घटनाक्रम पे जब नजर डालता हूँ तो कुछ बातों को लेकर थोड़ा असहज महसूस करता  हूँ .....
एक तरफ देश को आजादी दिलाने वाले महापुरुषों को याद किया जाना
और फिर देश के किसी राज्य में शांति के लिए फरीयाद    किया  जाना
विश्व के बड़ी अर्थव्यवस्था में नाम का आना 
और फिर किसी गरीब का भूखे पेट सो जाना 
विश्व का सबसे बड़ा गणतंत्र कहलाना 
और फिर देश में झंडा फहराए जाने से कतराना
एक ईमानदार अधिकारी का  जिन्दा जलाया जाना 
और फिर से एक मसले का न्यायलय तक आ जाना.    

जब देश और    समाज         को         टटोलता हूँ
खुशफहमी की पोटली को जब रोशनी में खोलता हूँ
लगता है की      सरेआम  लुटा जा रहा हूँ
देश का भविष्य सोच-सोच टूटा जा रहा हूँ
कुछ बोलने को होता हूँ तो मन में कुछ अटकता है
संसद से सड़क तक का      ये भ्रष्टतंत्र खटकता है
धन्यवाद"

Saturday, January 1, 2011

"नया वर्ष, नई उमंगें"



कल शाम जब २०१० अपने लाव लस्कर के साथ विदा होने को तैयार  था नया वर्ष २०११ कुछ नया लिए दस्तक देने की तैयारी  में लगा था. आज सुबह हुआ भी कुछ ऐसा ही, सुबह सामान्य से कुछ अलग लगी. इसने संजो रखे थे कुछ नया,कुछ अलग जो की बहुत अलग था कल से. एक तरफ २०१० कुछ पुरे तो कुछ अधूरे  सपनों के साथ विदा हुआ तो दूसरी तरफ एक नए वर्ष के रूप में २०११ एक बार फिर से एक नए जोश, नए उमंग और नए उत्साह का संचार कर कुछ नया कर गुजरने की सोच के साथ  उपस्थित हुआ.
                                           वैसे ये तो हर नए साल की कहानी है जो की कल के अधूरे रह गये सपनों को पूरा करने के लिए एक नई जाग्रति दे जाता है, और फिर से उठ खड़े होने के लिए एक नया जोश और नए  उमंग का संचार कर जाता है. तो फिर आइये खड़े हो जाइये एक उज्जवल कल के निर्माण के लिए, एक सुखद भविष्य के लिए, कुछ नया कर गुजरने के सपनों को सजोने और उसे पूरा करने  के हर संभव प्रयास  के लिए. सभी ब्लॉगर  बन्धुवों  और पाठकों के साथ-साथ सम्पूर्ण भारत और फिर यूँ कहे की सम्पूर्ण विश्व के उज्जवल भविष्य के लिए अनंत असीम शुभकामनाएं. इंतजार है एक सुदृढ़, सशक्त  और संभावनावों से परिपूर्ण कल का,,,,,,,,,,,,,,,,
                        अबतक    बधाइयों   का    माहौल    थोड़ा    गर्म      था
                        कविता अभी  तक शांत थी कवि   अभी तक   मौन था
                        अब जब सब कुछ शांत है बधाइयाँ     प्रेषित कर रहा हूँ
                        न प्रत्यक्ष तो शब्दों से ही खुशियों की  झोली भर रहा हूँ 

(परीक्षाओं के बीच दो दिन के गैप ने आज एक पोस्ट लिखने का मौका दे दिया. परीक्षाएँ ख़त्म हों तो पोस्ट में कुछ नया  जोड़ने का प्रयास करूँगा तबतक के लिए बस इतना ही)
धन्यवाद"

Saturday, October 23, 2010

"छू गया मुझे तब तेरा भोलापन"

पहले  की तरह इस बार भी परीक्षायें खत्म हुई तो ब्लागिंग का शौक पूरा करने ब्लाग जगत में पहुँच गया। हाल मे ही खत्म हुए दशहरा पूजा के अलावा  कालेज मे नवागन्तुकों के स्वागत मे आयोजित उदभव से जुडी यादें भी अभी यथावत बनी हुई हैं, जिन्हे की आप सब तक पहुँचा सकता हूँ । लेकिन आज कुछ ही दिन पहले की अपने यात्रा से जुडी कुछ यादों के साथ-साथ उपरोक्त कार्यक्रमों की तस्वीरें पोस्ट करने का मन पह्ले से ही बनाये बैठा हूँ । और फ़िर तस्वीरे भी तो बोलती है? अतः कार्यक्रमों की जानकारी उन्ही से ले लीजियेगा.
हुआ यूँ कि दशहरे और दीपावली मे घर न जा पाने की स्थिति को पहले  ही भाँपते हुए मैं मौके से मिली दो छुट्टीयों और रविवार महोदय की असीम अनुकम्पा को देखते हुए नवरात्रि के प्रारंभ मे ही घर जाने का मन बना डाला, ट्रेन मे सीट भी आरक्षित कर ली गई। आदत से मजबूर मै निश्चित समय से दो घन्टे पहले  ही यह सोचकर छात्रावास से निकल लिया ताकि निर्धारीत समय से थोडा पहले ही स्टेशन पहुच सकूँ। समय से मिल गई आटो ने लगभग आधे घन्टे मे ही स्टे्शन पहुंचा दिया। अब शुरु हुआ इन्तजार का सिलसिला। जब निर्धारित समय के एक घन्टे बाद तक ट्रेन नही आई तो मैं कुछ दोस्त मित्रों और करीबियों को फ़ोन कर भारतीय रेल के महान परंपरा का गुणगान प्रारंभ किया और उनसे सहानुभूति लेने लगा। किसी की सहानुभूति काम आई और लगभग दो घन्टे की देरी से ट्रेन ने दस्तक दी। कुल मिलाकर लगभग चार घन्टे तक स्टे्शन पर बिताने के बाद ट्रेन के आने की खुशी मेरे चेहरे पे देखी जा सकती थी। आनन-फ़ानन में ट्रेन में सवार हो अपनी निर्धारित सीट पर पसर गया।
अब मुद्दे की बात, की यात्रा खास क्यों थी?  यात्रा के दौरान क्या करना है? और क्या नही? से संबंधित ढेर सारे टिप्स मिलते रहे हैं | जैसे क्या खाना है?  क्या नहीं,  किससे बात करनी है? किससे नही, कैसे उतरना?, कैसे चढना? और तो और किसे देखना और किसे नही? सबकुछ ध्यान मे रखते हुए मैने बैग से हेडफ़ोन निकला, एक हिस्सा मोबाइल महाराज  की शरण मे दे दूसरे हिस्से को कान मे लगा देश दुनिया से बेखबर हो जाने का प्रयास करने लगा।
गाने बदल रहे हैं, सामने की बर्थ पर लगभग एक पांच वर्षीय लड़की उम्र मे अपने से दो-तीन साल बडे भाई से नोंक-झोंक कर रही है…….
-पर मुझे क्या करना है? गाना बदल दिया.......
-कुछ अनसुना  सा लग रहा है, शायद किसी नई फ़िल्म का है!
-अच्छा नही लग रहा!!!!!!!!!
-इसे भी बदलते है, हां अब अच्छा है।
-लड़की भाई से उलझना छोड बर्थ के बीच मे बैठ गई है, शायद मेरी तरफ़ देख रही है@
-पर मुझे क्या? मै क्यों देखने जाऊ? पता नही किसको आपत्ति हो जाये ?(वैसे भी लोग आजकल जाने कब? किस बात पे?  कैसे और क्यों? बिना कुछ सोचे नाराज हो जाएँ )
-वो अब भी देख रही है………
-कोई दिक्कत तो नही?  कुछ कह तो नही रही? (गाने पर ध्यान केन्द्रित नहीं कर पा रहा हूँ)
-वो अब भी इधर ही……………………….
-छोडो जाने दो, जिसको जो सोचना हो सोचे, शायद कुछ पूछ्ना या बताना चाह्ती है…..
-एक लम्बी सी मुस्कान, ऐसा लग रहा जाने कितना पुराना परिचय हो...
-गाने सुन  रहे हैं क्या ?
-हाँ , तुम्हे भी सुनना है ?
इधर-उधर देखकर कोई उत्तर नही, मैने फोन से  हेडफ़ोन निकाला और आवाज थोडी तेज कर दी। वो बहुत खुश है, बार-बार चेहरे की तरफ़ देखती है और मुस्कराती है | मै भी उसके कुछ उलजलूल बातों का ढुलमुल उत्तर दीये जा रहा हूँ |
-आपको नींद नही आ रही ?  अब मै सोने जा रही हूँ|
समझ नही पाया की बता रही है ? या फ़िर पूछ रही है !
मैंने भी मौन स्वीकृति में सर हिला मुस्करा कर सो जाने का इशारा किया। जानने की उत्सुकता हुई क्या वास्तव मे सो गई ? जवाब हां था। यात्रा के दौरान सोने की आदत वैसे भी नही है। मैने बैग से डायरी और कलम निकला और जो भाव आते गये पन्नों पर उकेरता चला गया, कुछ ऐसे…
सोचता हू,
तुम्हारे इस मासूम और निश्छल हँसी का राज
लगता है,
उम्र छोटी है तेरी
तू अनजान है दुनिया के नीतियों से
दुनियादारी और ऊंची-नीची बातों से
नही जानती हो छ्ल कपट की दुनिया को।
कल जब तुम हो जाओगी बड़ी 
छीन ली जायेगी तुम्हारी
कुछ इस तरह की निश्छल हँसी 
भर दी जायेंगी ढेर सारी उल्टी-सीधी बातें
तुम्हारे दिमाग मे
निश्चय ही दी जायेंगी कुछ ठोकरें
जो तुम्हे बना देंगी कठोर
रोकेंगी कुछ ऐसा कर पाने से।
हिम्मत भी करोगी कुछ ऐसा करने को
पर रहेंगी चिन्तायें तेरे मष्तिक मे की
कही कुछ ऐसा न हो?
कही कुछ वैसा न हो?
है मुझे पता की समय साथ  छीन जायेगा तेरा ये    भोलापन
पर सौ बार ये मन्न्त करता हू कि खुदा बचाये तेरा बचपन।
पोस्ट बहुत बडी हो गई। यह यात्रा इसलिये भी यादगार है कि अबतक के जीवन मे पहली बार स्टेशन पे दस मिनट पहले  पहुंचा। यदि थोडी जल्दीबाजी नही की होती तो अगले स्टेशन पर उतरना पड्ता|














धन्यवाद"

Tuesday, September 14, 2010

"हम हिन्दी दिवस मना रहे हैं"

https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiI5qMiyB9laqkjxavgxC68O7ttZ8eQVuiP1DJYmhB3RiT1wneY-S_Cor5m6Nyx-TO2rOQzUBN4-difXqhgMXy-dj_89-Ep93Z70GdAAvttRFDf6PBKlurP6cS-3TuuKJmtV9507u6Dkj6T/s320/hindi_divas.jpg
कोई भी दिवस मनाने का मुझे बस एक लाभ समझ में आता है कि वह दिवस जिससे सम्बंधित होता है, हम उसे भूल नहीं पाते हैं. शायद इसके और भी बहुत सारे लाभ होते हों और उपरोक्त बात मेरी अपनी व्यक्तिगत सोच को दर्शाती हो लेकिन एक बात जरुर कहना चाहूँगा की हिन्दी दिवस मनाने की बात मुझे अक्सर खटकते रहती है. मेरे विचार से हिन्दी जो कि मात्र  एक भाषा नहीं बल्कि राष्ट्र भाषा है उसे भूल जाने या फिर उसे याद करने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता ? अपनी कुछ इन्ही बातों को दर्शाने के उद्देश्य से मैंने आज कुछ ऐसा लिखा.......
हम हिन्दी दिवस मना रहे हैं
शायद      कोई    गुन्जाईस    है भूल  जाने की इसे 
इसलिए इसे याद कर हम मानस पटल पर ला रहे हैं
हम हिन्दी दिवस मना रहे हैं  |
जो हिन्दी सम्पूर्ण भारत के राज-काज और समाज की भाषा होना चाहिए उसके समृद्धि के लिये हम आज हिन्दी दिवस मना रहे हैं. जिस हिन्दी को प्रत्येक भारतीय को एक दुसरे से जोड़ने का माध्यम होना चाहिए, जो हिंदुस्तान की धड़कन होनी चाहिए उसके समृद्धि के लिये सेमिनार और गोष्ठियां आयोजित की जा रही हैं. अपनी संस्कृति और अपने भाषा के सहारे आज अमेरिका,जापान,चीन इत्यादी देश बुलंदियों को छू रहे हैं और हम हैं कि समूर्ण भारत को एकता के एक सूत्र में पिरोने के लिये हिन्दी को सर्व समाज कि भाषा मानने के बजाय विभिन्न भाषाओँ के साथ इसका सामंजस्य बैठने की कोशिश कर रहे हैं. अपने कुछ एक प्रश्नों पर आप सबके विचार जानना चाहूँगा कि..................
http://www.iccsuriname.org/images/hindi_divas_by_amit_05.jpg१.हिन्दी पैसा बनाने का माध्यम है लेकिन आम जनसंपर्क का माध्यम क्यों नहीं ?
२. जब इसे राष्ट्र भाषा घोषित किया गया है तो फिर सम्पूर्ण राष्ट्र के लिये एक अनिवार्य भाषा क्यों नहीं ?
३. राष्ट्र भाषा के नाम पर ओछिं राजनीति क्यों और फिर ऐसा करने वालों के विरुद्ध सख्त कानून क्यों नहीं?

सीधे तौर पर यह बात कहने से परहेज करता हूँ कि हिन्दी का विकास नहीं हुआ या फिर इसका विकास नहीं हो रहा लेकिन जब यथोचित विकास की बात करें तो फिर इसे सहर्ष स्वीकार करना होगा की इसे वो स्थान अबतक नहीं मिल सका है जो इसे मिलना चाहिए. बातें अभी और भी हैं लेकिन आज के लिये बस इतना ही.
http://sarathi.info/wp-content/uploads/2008/09/hindi-day.jpg
(सभी फोटोग्राफ्स गूगल सर्च इंजन से साभार)
धन्यवाद"

Sunday, September 5, 2010

"शुभकामनायें और कुछ और भी"

आज कुछ लिखने की शुरुआत करने से पहले सभी शिक्षकों को इस दिवस की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं. सबसे पहले तो डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन  सरीखे  लोगों  के  लिये  लिखी अपनी  ये  पंक्तियाँ  लिखता  चलूँ कि..............

कल भी  कुछ  कर गये थे वे  , वे अब   भी   कुछ  कर जाते हैं                                       
कल काम से कुछ कर गये थे वे अब नाम से कुछ कर जाते हैं.           
किसी पोस्ट के माध्यम से तो नहीं लेकिन मुझे ऐसा लगा की अशोक  चक्रधर  जी का  सीधा -साधा  पात्र  चकरू   नई  शिक्षा   व्यवस्था  को देखकर  भी जरुर  चकरा जाता होगा. इस बार  चकरू की परेशानियों को मैंने कुछ ऐसे सामने लाने का प्रयास किया है.................
क्यों    न       चकरू       चकराए            चक्रधर     भाई
नई शिक्षा व्यवस्था     में  है     नई       बीमारी       आई
है नई बीमारी आई दीखते  सब     पीड़ित   हैं     भाई
कही छात्र लिये बैठे सिगार और कही गुरु कर रहे पढाई

चकरू चतुर हैं रहे नहीं, न चिकनी बात कभी है बनाई
दुनियादारी    और    छल    कपट    इनको   नहीं    सुहाई
है इनको नहीं सुहाई    अतः    बात     सीधे   है    बताई
दोनों मिलकर दे सकते जग को नव ऊर्जा और तरुणाई

कहें हर्ष सहर्ष सुनें सब गुरुजन, प्रियजन और भाई
गुरु    रहेगा    गुरु,    शिष्य-शिष्य     रह       जाई
अपनी-अपनी सीमा की पहचान जो इनको आई.
समय और वातावरण से तो ताल्लुक नहीं रखती लेकिन आज की लिखी हुई अपनी कुछ एक और पंक्तियाँ  भी  आज यहाँ लिखता चलूँ..................
भरे पेट         अपना            चाहे          जैसे    भी    हो
पता न चलता रोग कहाँ   और कैसी ये    लाचारी है,
दो समय की रोटी जुटा हीं पाना लक्ष्य यदि है जीवन का
तो फिर सच है की पशुओं का   जीवन भी हमपे    भारी है .
भारत और भारतीय सोच को दर्शाती ये पंक्तियाँ भी कि...........
बसा जो हो अपना   घर    तो हर घर       न्यारा  लगता है
प्यार जो हो अपने दिल में तो हर दिल प्यारा लगता है,
कुछ ऐसी हीं खास बात है हम    भारत    वासी   लोगों में
दुश्मन चाहे लाख      सताए    हमको     प्यारा      लगता है.

अंततः एक बार फिर से शिक्षक दिवस की ढ़ेर सारी शुभकामनायें. शिक्षक दिवस और हाल में ख़त्म हुए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से सम्बंधित फोटोग्राफ्स के लिये इंतजार कीजिये अगली पोस्ट का क्योंकि अभी पोस्ट कर पाना संभव नहीं हो पा रहा. आज के लिये बस इतना ही............
धन्यवाद"

Sunday, August 15, 2010

शुभकामनायें: पर अतुल्य भारत के सपने का क्या होगा?

http://im.in.com/media/blish/m/photos/2009/Aug/15_august_5_11770_420x315090814011604_515x343.jpg
http://festivalsofindia.in/independenceday/img/independence-day.gifआज सबसे पहले समस्त भारतवासियों को ६4वे स्वतंत्रता दिवस की ढ़ेर सारी शुभकामनायें. न ज्यादा कुछ कहने को है और न ही ज्यादा कुछ समझाने को.मेरी समझ से  इस इंटरनेट के मायानगरी से जुड़े हुए सभी लोग देश की वस्तुस्थिति से पूर्णतया वाकिफ हैं. लम्बी लाफ्फेबाजियों से बचते हुए आप सब से यही कहना चाहूँगा की अतुल्य भारत का जो सपना हमने देखा है,वो किसी व्यक्ति विशेष  के कार्यों से साकार नहीं किया जा सकता. इसके लिये प्रत्येक भारतीय को अपने स्तर से योगदान करना होगा,कथनी और करनी के अंतर को मिटाना होगा. मेरी चाहत है कि "सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा ", वाक्य अपने वास्तविक अर्थों को प्राप्त कर सके. अंततः आप सब से अनुरोध है कि अपनी जिम्मेदारियों को इमानदारी पूर्वक निभाते हुए देश के सर्वांगीण  विकास  के लिये काम करते रहें ताकि अपना अतुल्य भारत का सपना साकार हो सके अन्यथा ये सपना बस सपना बनकर ही रह जायेगा.

धन्यवाद"

Monday, July 26, 2010

"लौट आया हूँ फिर से उसी दिनचर्या में"

जब परीक्षाएँ ख़त्म हुईं तो लगा की चलो काम से काम कुछ दिन के लिये इस दिनचार्य से मुक्ति तो मिली लेकिन छुट्टियाँ जाने कैसे बीत गईं और हम लोग फिर से उसी दिनचर्या में लौट भी आए. वैसे ऐसा पहली बार नहीं हुआ है थोड़े दिन की छुट्टियों के बाद फिर से छात्रावासीय  दिनचर्या में लौट आने का ये सिलसिला पिछले ग्यारह सालों से चलता आ रहा है. इन पंक्तियों के माध्यम से मैंने कुछ ऐसा ही कहने के प्रयास किया है..........       


        
फिर से        लौट    आया हूँ     उसी       दिनचर्या में
पिछली ग्यारह     सालों   से   रहता  आया हूँ जिसमे
हाँ सच है कि कुछ परिवर्तन भी    होते रहे     हैं इसमे
पर एक लक्ष्य और एक ध्येय से बढ़ता रहा इन वर्षों में.
यह सच है कि थोड़े दिन इस दिनचर्या से दूर हो फिर उसी में आ जाने का सिलसिला कई वर्षों से चलता आ रहा है लेकिन पहली बार इससे दूर हो जाने की सोचकर  कुछ अजीब सा महसूस कर रहा हूँ. इसे कुछ इन शब्दों में व्यक्त करने का प्रयाश किया है..........
मम्मी पापा के छाया में
दीये के मद्धम लौ के नीचे
बैठ के भाई बहनों संग
लक्ष्य के कुछ सीमा थे खींचे.
             कल का भी लक्ष्य वही होगा
             बातें भी कुछ सोची  सी होंगी   
             पर दूर होकर इस दिनचर्या से
             कल कि दिनचर्या जाने क्या होगी.  
वैसे कल पर तो अपना वश नहीं, आज को जी लेते हैं कल देखेंगे क्या होता है????????????
धन्यवाद"    

Monday, June 7, 2010

"विश्व पर्यावरण दिवस: छोड़ दी राजनीति मैने तेरे लिये"

http://upperhunter.local-e.nsw.gov.au/files/4870/File/community.jpghttp://thumbs.dreamstime.com/thumb_398/1242079845KZx1wm.jpgपर्यावरण और पर्यावरण दिवस पर बातें और भाषणबाजियां  तो बहुत हो चुकी,अब समय है कुछ करने का और यह एक ऐसा मुद्दा है जहाँ  हम अपनी गलतियों को दूसरों पर थोपकर आगे नहीं बढ़ सकते. तो फिर इंतजार किस बात की.किस एक धक्के का इंतजार है जो सबकुछ बदलने के लिये आवश्यक है उठिए जागिये और शुरू  हो जाइये आज से.अभी से एक बेहतर भविष्य के निर्माण के लिये. न कुछ बताने की ज़रूरत है और न ही समझाने की. बस तीन R, Reduce,Reuse और  Recycle के  concept को ध्यान में रखते हुए, ईमानदारी पूर्वक अपना काम करते हुए बढ़ते जाइये पर्यावरण  प्रदूषण नियंत्रण के मुहिम के इस अन्नंत यात्रा की तरफ.
                                                       कल दिन भर हुए क्रिया कलापों से कुछ बातें भी शेयर करता चलूँ. कल सुबह अपने कुछ दोस्तों के साथ ऊँची ऊँची इमारतों और शहर के हो हल्ले से दूर खेतों की पगडंडियों पर चलकर और किसानों से बात कर बिताया. वहाँ से लौटने के बाद जो शांति महसूस हो रही थी उसके बारे में आपको क्या बताऊँ? बस यूँ समझ लीजिये की यह मेरे अबतक के सबसे अच्छी सुबहों में से एक थी.
चुकीं हाल ही में परीक्षाएँ समाप्त हुई हैं इसलिए वहाँ से लौटने के बाद का समय दैनिक कार्यों को पूरा करने और पत्र पत्रिकाओं को पढ़ने में बिताया.लगभग तीन बजे से कॉलेज कैम्पस में ही शुरू हुए सेमिनार में शहर के गणमान्य  लोगों, विद्वानों और उद्योग जगत से जुड़ी बड़ी हस्तियों को सुनने और उनके बीच कुछ बोलने का मौका मिला. सबकी बातों को सुनकर मैंने जो निष्कर्ष निकला उसे मैंने पोस्ट में सबसे ऊपर स्थान दिया है क्योंकि कुछ लोगों को कम्मेंट करने कि इतनी जल्दी रहती है कि वो पूरा पोस्ट पढना मुनासिब नहीं समझते और फिर मुझे आप सबके सामने अपनी बात भी तो रख देनी थी????????????
सेमिनार में अपने द्वारा लिखी कुछ पंक्तियों को सुनाकर मैंने वाहवाही भी बटोरी जो यहाँ आपके लिये भी प्रस्तुत है................
कुछ खोकर कुछ पा लेने की स्थिति कहाँ  तक अच्छी  है
कुछ पाकर पाते जाने की कोई बात करो   तब   तो  जाने.
उपरोक्त पंक्ति लोगों के इस बात को ध्यान में रखकर लिखी गई हैं कि यदि विकास होगा तो पर्यावरण प्रदुषण भी बढेगा. कुछ हद तक यह बात सही भी है लेकिन हमें कुछ ऐसा करने कि ज़रूरत है जिससे विकास भी हो और प्रदुषण भी न हो.
हम उम्मीद करते हैं
बढ़ते तापमान के साथ कल्पना   के उड़ान   की
प्रदूषित जल के साथ  एक स्वस्थ मस्तिष्क की
प्रदूषित हवा के   साथ  एक   स्वस्थ शरीर  की
प्रदूषित   मृदा     से    उत्तरोत्तर  उत्पादन   की
संभव नहीं है   यह     तबतक    जबतक
हम जग नहीं जाते अपने दिवा स्वप्न से.

http://www.2dayblog.com/images/2009/june/saveenvironment.jpgविदेशी तकनीकि और पैसों पर निर्भर न रहने और अपने यहाँ मौजूद संसाधनों से ही स्वदेशी तकनीक विकशित करने के उद्देश्य से मैंने कुछ ऐसा लिखा.................
किसी मजार का दीया  क्या   कर   सकेगा
कोई उधर   का  दीया    कबतक     रहेगा
मेरा दीया जो    साथ  है    मेरे      निरंतर
मेरे तीमीर को बस   वही ही हर     सकेगा.

कुछ तो अपने और कुछ भारतीय  और विदेशी परिदृश्य  को ध्यान में रखते हुए मैंने अपनी ये पंक्ति भी सुनाई.................
दुनिया  तेरी    हर  चाल  से   वाकिफ     होता     हूँ
तू कही षणयंत्र बनती और मै कही चैन से सोता  हूँ
अपने शब्दों में जब भी तुमने मात दिया है   मुझको
मेरा भोलापन  शायद तब  छू   न     पाया   तुझको.
बहुत ज्यादा दिन का अनुभव नहीं रखता हूँ फिर मुझे कल और आज में भी बहुत अंतर दिखाई पड़ता है जिसे मैंने इन पंक्तियों में सहेजा है....................

ऐ प्रकृति के कोमल कृति देखा था तुमको बसा हुआ.
आज तुम्हे तुम्हारा इस दशा को
ईश्वरकृत  न्यायिक    दंश     कहूँ
या मानव   कृत     विध्वंश    कहूँ
पर जो भी कहूँ यह  सत्य कहूँ की
देखा था कभी  हरियाली     तुममे
तेरा बाहू पाश   था   कसा    हुआ
ऐ प्रकृति के कोमल कृति देखा था तुमको बसा हुआ.
http://iggydonnelly.files.wordpress.com/2009/06/world20environment20day6.jpgपर्यावरण प्रदुषण नियंत्रण के लिये मै भी कुछ प्रोजेक्ट्स पे काम कर रहा हूँ वे जैसे ही पूरा होंगे उनकी जानकारी और उससे जुड़े अपने अनुभव ब्लॉग के माध्यम से आप सब तक पहुंचाउंगा.अब तक आप पोस्ट के शीर्षक और पोस्ट के बीच सामंजस्य नहीं बैठा पा रहे होंगे. चलते चलते ये बताता चलूँ की कल मै हाल ही में रिलीज मूवी राजनीति देखने जाने वाला था. टिकट भी ले लिया गया था. लेकिन मैंने पर्यावरण से सम्बंधित कुछ जानकारी लेना और अपने विचारों को सबके सामने रखने की बात  को श्रेयस्कर समझा मूवी देखने का प्लान कैंसिल कर दीया जो कि उपरोक्त शीर्षक का कारण बना.
धन्यवाद"